Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

मेडिकल कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी के चित्र का अनावरण कर की गई।

समारोह में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक और सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने माल्यार्पण किया। इसके बाद एमबीबीएस पाठ्यक्रम की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया।।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बापू के विचार न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उप प्राचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता का आदर्श उदाहरण है।

कार्यक्रम में मेडिसिन विभाग की आचार्य डॉ. श्वेता शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तृत विचार रखे। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने संबोधन प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अंत में छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गाया।

कार्यक्रम का संयोजन एनेस्थीसिया विभाग की सह-आचार्य डॉ. श्वेता ने किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, पैरामेडिकल स्टाफ, कर्मचारी व सभी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here