Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर केमिस्ट एसोसिएशन ने अर्पित की श्रद्धांजलि, घायल पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं खैर नगर के दवा व्यापारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के आदर्शों को जीवन और कार्यशैली में अपनाने का आह्वान किया। सभी ने राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के संकल्प के साथ दोनों महान विभूतियों को नमन किया।

कार्यक्रम में दो दिन पहले हुई विमान हाईजैक की घटना में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की गई।

इस अवसर पर चेयरमैन मोइनुद्दीन गुड्डू, अध्यक्ष देवेंद्र भसीन, महामंत्री रजनीश कौशल, कोषाध्यक्ष हेमंत बंसल, संगठन मंत्री सुनील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, सर्जिकल संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, वैभव आनंद, सुनील आनंद आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here