Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 : मेरठ में रीजनल प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। डीएवी पब्लिक स्कूल की मेजबानी में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 की रीजनल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शूटिंग, वेट लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कराटे और आर्चरी स्पर्धाएं आयोजित हुईं, जिसमें 7 क्लस्टरों के 50 से अधिक डीएवी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।


शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अनुशासन और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद पीठासीन अधिकारी श्री अश्विन त्यागी, डीएवी यूपी जोन-ए की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अल्पना शर्मा, मैनेजर श्रीमती आभा गंगल, एमएलसी श्री अश्वनी गुप्ता, डीएवी हापुड़ के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत त्यागी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली और रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने कहा कि मेरठ को मेजबानी का अवसर मिलना गौरव की बात है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं और विद्यालय उन्हें निरंतर मंच प्रदान करता रहेगा। डॉ. अल्पना शर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल विभागाध्यक्ष प्रवेश डबास, वीरपाल चौहान, सोनल अरोड़ा, उर्वशी शर्मा सहित पूरी आयोजन समिति का योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here