Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता पदयात्रा



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम की एनसीसी इकाई द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छोत्सव' कार्यक्रम के तहत वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेन्द्र ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह के संरक्षण एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ।


सर्वप्रथम कैडेट्स ने 'स्वच्छ उत्सव, हरित उत्सव' थीम पर स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा निकाली। पदयात्रा को प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर माधवपुरम सेक्टर-3 होते हुए वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान कैडेट्स ने क्षेत्रवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया। इस अवसर पर कैडेट्स ने 'स्वच्छता से समृद्धि' विषय पर आकर्षक पोस्टर व स्लोगन तैयार किए, जिनका प्राचार्य ने अवलोकन किया। इसके पश्चात सामुदायिक सेवा के तहत माधवपुरम स्थित पब्लिक पार्क में 'सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री भारत' अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी के साथ पार्क में वृक्षारोपण भी किया और अपने घरों के आसपास पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधे कैप्टन लता कुमार द्वारा वितरित किए गए। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की। अभियान में 40 कैडेट्स ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here