Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

आईएमए मेरठ की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, पूर्व सचिव डा. सुमित उपाध्याय सम्मानित


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार रात आईएमए भवन में धूमधाम से आयोजित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, आईएमए उत्तर प्रदेश डा. राजीव गोयल उपस्थित रहे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में संरक्षक, आईएमए उत्तर प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष आईएमए मुख्यालय 2022-23 डा. शरद अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष, आईएमए मेरठ शाखा डा. मनीषा त्यागी ने की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पूर्व सचिव, आईएमए मेरठ डा. सुमित उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर डा. उपाध्याय भावुक नजर आए। उपस्थित चिकित्सकों ने तालियों से उनका अभिनंदन किया। समारोह के उपरांत सभी अतिथियों ने रात्रि भोज ग्रहण किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here