Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

शिवसेना प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर पश्चिमी यूपी प्रभारी मनोनीत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी व प्रदेश प्रमुख ठा अनिल सिंह द्वारा प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र तोमर को एक बार फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पर धर्मेन्द्र तोमर ने अपने दोनों नेताओं का आभार व्यक्त किया है। धर्मेन्द्र तोमर के पश्चिमी यूपी प्रभारी मनोनीत होने पर प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, जिला प्रमुख संदीप गर्ग, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य व महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी यासीन खान व जिला उपाध्यक्ष शौकत सलमानी, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here