नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही चार दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी सतीश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 मंडलों के मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि निर्णायक मंडल में सोम प्रकाश शर्मा, राजन कुमार, मुकेश यादव, गौरव ठाकुर सहित अन्य निर्णायक शामिल हैं। इस अवसर पर उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, कुलविन्दर सिंह सहित सभी प्रशिक्षक मौजूद रहे।
दूसरे दिन के क्वार्टर फाइनल में सूरज तिवारी, आदित्य, मुस्तकीन, अन्नू मेरठ, रोहित सिंह, नमन भारती, रोहित यादव, प्रकाश यादव, करण राजपूत, सतीश कुमार मेरठ, विनीत चौधरी, कृष्णा, परमीत पवार मेरठ, यश तिवारी, जैवर्धन मेरठ, हर्ष सेना मेरठ और शिवम शानी सहित अन्य खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

No comments:
Post a Comment