Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

शहीद मंगल पांडे महिला महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को गांधी-शास्त्री जयंती अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने ध्वजारोहण किया। महाविद्यालय परिवार ने समवेत स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया।

प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने मां सरस्वती, शहीद मंगल पांडे, महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। संगीत विभाग एवं महाविद्यालय परिवार ने रामधुन और भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जे... का मधुर स्वरों में गायन किया।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के अंतर्गत छात्राओं दीपांशी, उपासना, अनम एवं बीएड की छात्रा ने गीता, बाइबल, कुरान और गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। डॉ. नीता सक्सेना ने कार्यक्रम की रिपोर्ट लेखन के साथ मन रे तू काहे ना धीर धरे... गीत मधुर स्वरों में प्रस्तुत किया। प्रो. आरसी सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। छात्राओं ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री के सादगीपूर्ण विचारों को आत्मसात कर ही हम सच्चे मानव बनकर सबके साथ, सबके विकास में सहभागी बन सकते हैं।

बीएड विभाग के प्राध्यापकों के निर्देशन में छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शनी लगाई, जिसमें गांधी और शास्त्री से संबंधित स्वनिर्मित वस्तुओं के माध्यम से कला का प्रदर्शन किया गया। रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस एवं महाविद्यालय परिवार ने श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here