Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 4.60 लाख से अधिक छात्रों के खातों में 148 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी। इसका सजीव प्रसारण सभी जनपदों में दिखाया गया। इसी क्रम में मेरठ के विकास भवन सभागार में सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, विधायक अमित अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख अतुल त्यागी द्वारा 181 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


  • जनपद में कुल 2039 छात्रों को 51.50 लाख रुपये की छात्रवृत्ति उनके आधार लिंक्ड बैंक खातों में भेजी गई।
  • सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग को पूरी राशि मिली, जबकि SC वर्ग को 40% राशि (राज्यांश) मिली, 60% केंद्र सरकार भेजेगी। इस मौके पर CDO नूपुर गोयल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here