Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

मुस्लिम समाज और सपा कार्यकर्ताओं ने किया राम बनवास यात्रा का स्वागत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जिमखाना मैदान में सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में भाटवाड़ा से निकाली गई राम बनवास यात्रा का शाह पीर गेट पर मुस्लिम समाज और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

यात्रा पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई और मिश्री-सौंफ वितरित की गई। सनातन धर्म रक्षिणी रामलीला कमेटी जिमखाना के पदाधिकारियों में पूर्व पार्षद राकेश कुमार शर्मा सहित अन्य का स्वागत किया गया।

स्वागत करने वालों में मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हाजी अयाज अहमद, पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, हाजी आफाक इम्तियाज, तौसीफ फैयाज, आसिफ फैयाज, रयान आफाक, अकबर खान, जाकिर मंसूरी, जाहिद अंसारी, गुफरान आलम अंसारी, इकबाल सैफी सहित अन्य शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here