नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सनातन धर्म रक्षिणी सभा के तत्वावधान में रामलीला कमेटी द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। उद्घाटन डॉ. विवेक बंसल ने किया, पूजन अरविंद गुप्ता और तिलक इन्द्र गर्ग ने किया। प्रसाद सेवा भूषण सहदेव स्वर्ण महल ज्वेलर्स की ओर से रही।
राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास प्रस्थान के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। वनवास पदयात्रा सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट से शुरू होकर कोतवाली, गुदड़ी बाजार, बजाजा, वैली बाजार, सुभाष बाजार, भटवाड़ा, शाहपीर गेट होते हुए सूरजकुंड पहुंची। जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।केवट-राम संवाद, श्रवण कुमार प्रसंग और भरत मिलाप के दृश्यों पर मैदान जयकारों से गूंज उठा।
कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि 15 अक्टूबर को पंचवटी लीला, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन होगा। इस दौरान मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, डॉ. आलोक गुप्ता, राकेश गर्ग, रोहताश प्रजापति, राकेश शर्मा, विपुल सिंघल, मयंक अग्रवाल सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment