Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

वृक्षों की तरह ही हमें पितरों से सुख समृद्धि संपदा और दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त हो ... शालिनी अग्रवाल



प्रमोद कुमार तेवतिया

नित्य संदेश, मेरठ। आज शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट और वैश्य समाज द्वारा सूरजकुंड रोड स्थित गांधी पार्क में पितृपक्ष में पितरों के नाम के पौधे लगाए गए । 


ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया की ट्रस्ट द्वारा चलाई गई मुहिम मे अधिक से अधिक वृक्षारोपण की श्रृंखला में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्राद्ध पक्ष में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा अपने पितरों के नाम पर पौधे लगाए गए हैं जिनमें आम पीपल ,बरगद ,तुलसी आंवला और विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए गए उन पौधों का संरक्षण भी लोगो द्वारा पूजनीय मानकर पूरी सावधानी के साथ किया जाता है जिस तरह पौधे हमें सुख ,समृद्धि ,संपदा जीवन देने वाले होते हैं इसी तरह वृक्षारोपण कर पितरों से वृक्षों की तरह ही सुख ,समृद्धि, संपदा और दीर्घायु का आशीर्वाद  प्राप्त होता है  वृक्षारोपण में राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ पायल गुप्ता , डॉक्टर रश्मि बंसल, नीरज भारद्वाज,सरला सोम ,विमला गुप्ता, नेहा गोयल रूबी अग्रवाल, कविता गोयल ,, मीना गुप्ता, प्रभा बिश्नोई ,कविता शर्मा, उषा बंसल, मधु शर्मा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here