Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर दी बधाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चरण सिंह लिसाड़ी को उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक पंकज चौहान, कुलदीप मसूरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी ने चरण सिंह लिसाड़ी से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने कहा कि भाजपा संगठन द्वारा दी गई नई जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चरण सिंह लिसाड़ी संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस दौरान हर्षित, हरीश गुर्जर, हर्ष, राहत खान, रजत शर्मा, जतिन लिसाड़ी आदि मौजूद रहे। चरण सिंह लिसाड़ी भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख दलित नेताओं में अपनी पहचान रखते हैं। लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उन्होंने क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं जनसंपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनकी नई जिम्मेदारी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here