Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वाकाथॉन दौड़ आयोजित



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ और जिला प्रशासन के समन्वय से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 400 मीटर वाकाथॉन दौड़ का आयोजन किया गया।


दौड़ में 11 वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें राज सिंह, सुभाष चन्द्रा, पवन कुमार, अमरीश कुमार शर्मा, सुरेश पाल सिंह, ललित पंत, राकेश चन्द्र शर्मा, नवीन कुमार सिंह, फकीर चन्द, फतेह चन्द शर्मा और पवन शामिल रहे। दौड़ का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव और एथलेटिक्स प्रशिक्षक, खेलो इंडिया गौरव त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट, अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक और कार्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


परिणाम -
प्रथम - शर्मा
द्वितीय - फकीर चन्द
तृतीय - फतेह चन्द शर्मा
चतुर्थ - पवन


दौड़ के बाद विजेता वरिष्ठ नागरिकों को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेन्द्र यादव द्वारा पुरस्कार वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here