Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

आईएमए मेरठ शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, डॉ. आलोक अग्रवाल बने अध्यक्ष


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आईएमए मेरठ शाखा की नई कार्यकारिणी वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार रात्रि 7 बजे आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष आईएमए उत्तर प्रदेश डॉ. राजीव गोयल रहे, जबकि सम्मानित अतिथि के रूप में संरक्षक आईएमए उत्तर प्रदेश एवं पूर्व नेशनल अध्यक्ष (2022-23) डॉ. शरद अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सचिव आईएमए उत्तर प्रदेश डॉ. आशीष अग्रवाल, वित्त सचिव डॉ. वानी पूरी, उपाध्यक्ष जोन-1 डॉ. मनदीप सिंह, चेयरमैन आईएमए एचबीआई डॉ. शिशिर कुमार जैन, डायरेक्टर आईएमए सीजीपी डॉ. संदीप जैन, सह सचिव आईएमए एएमएस डॉ. मनीष अग्रवाल शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के बुके देकर स्वागत से हुआ। वित्त सचिव डॉ. निशी गोयल ने वार्षिक फाइनेंस रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि सचिव डॉ. विकास गुप्ता ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में पूर्व वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर आईएमए के लिए विशेष कार्य करने वाले सदस्यों को अवार्ड प्रदान किए गए।

एजीएम अवार्ड सेरेमनी 2025-26 में यह सम्मान दिए गए -
1. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम अवार्ड
• डॉ. आशु मिथल 
2. प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवार्ड
• डॉ. अक्षत त्यागी • डॉ. आलोक के. अग्रवाल • डॉ. ऋषि भाटिया • डॉ. राजीव प्रकाश • डॉ. अमित गर्ग (प्रकाश आई हॉस्पिटल) 
3. आईएमए रत्न अवार्ड
• बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (पुरुष) - डॉ. सौरभ अग्रवाल 
• बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (महिला) - डॉ. भारती जिंदल 
 • मोस्ट एक्टिव मेंबर इन आईएमए एक्टिविटीज (पुरुष) - डॉ. अपार अग्रवाल 
• मोस्ट एक्टिव मेंबर इन आईएमए एक्टिविटीज (महिला) - डॉ. मोनिका तोमर 
 • बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस अवार्ड - डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. अनुपमा वर्मा 
 • सोशल वेलफेयर मेडिकल सर्विसेज - डॉ. राशी अग्रवाल, डॉ. राज कुमार बजाज 
 • सोशल वेलफेयर नॉन-मेडिकल सर्विसेज - डॉ. सुमित उपाध्याय 
 • मोस्ट एक्टिव मेंबर इन आईएमए टास्क फोर्स - डॉ. तरुण गोयल, डॉ. विजय सिंह 
 • बेस्ट गाइडिंग वेटरन मेंबर - डॉ. एम. के. बंसल, डॉ. ए. एस. जग्गी

नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई 
सचिव डॉ. विकास गुप्ता और अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. राजीव गोयल एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और सभी अतिथियों ने आशीर्वचन दिए। 

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल व सचिव डॉ. विजय सिंह ने वर्ष 2026-2027 का विजन प्रस्तुत किया। अंत में अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं कार्यक्रम के उपरांत रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया।

नई कार्यकारिणी 2026-27
मुख्य कार्यकारिणी
• अध्यक्ष : डॉ. आलोक कुमार अग्रवाल 
• निर्वाचित अध्यक्ष : डॉ. प्रदीप बंसल 
• उपाध्यक्ष : डॉ. निशी गोयल, डॉ. नवनीत गर्ग 
• मानद सचिव : डॉ. विजय सिंह 
• संयुक्त सचिव : डॉ. सौरभ कंसल, डॉ. शांतनु अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग (माइक्रो), डॉ. स्मिता तिवारी 
• वित्त सचिव : डॉ. तरुण गोयल 
• संयुक्त सचिव (वित्त) : डॉ. अमित जैन (पीडियाट्रिक्स) 
• वैज्ञानिक सचिव : डॉ. वी. एन. त्यागी 
• संयुक्त सचिव (वैज्ञानिक) : डॉ. मितुल त्यागी 
• कार्यालय सचिव : डॉ. विकास गर्ग 
• सामाजिक सचिव : डॉ. नीलिमा अग्रवाल 
• संयुक्त सचिव (सामाजिक) : डॉ. विभूति शरण, डॉ. गीतांजलि बोहरा 
• सामुदायिक स्वास्थ्य सचिव : डॉ. राज कुमार बजाज 
• संयुक्त सचिव (सामुदायिक) : डॉ. अमित बिंदा 
• संपादक एवं मीडिया सचिव : डॉ. अर्चना गोयल 
• संयुक्त सचिव (संपादक) : डॉ. राजीव तेवतिया 
• सांस्कृतिक सचिव : डॉ. एस. के. गुप्ता 
• संयुक्त सचिव (सांस्कृतिक) : डॉ. वैभव तिवारी 
• खेल सचिव : डॉ. सुमित उपाध्याय 
• संयुक्त सचिव (खेल) : डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. भावना शर्मा 
• एस्टेट एवं लाइब्रेरी सचिव : डॉ. शुभम जैन 
• संयुक्त सचिव (एस्टेट) : डॉ. राहुल कुमार गुप्ता 

कार्यकारी सदस्य
डॉ. मनीष कैरोली, डॉ. आयुष जैन, डॉ. सुधाकर जैन, डॉ. संजय गोयल, डॉ. राजेश कुमार अग्रवाल, डॉ. अतुल प्रकाश, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अनुपमा वर्मा, डॉ. ज्ञानेश्वर टोंक, डॉ. अमित गर्ग (नेत्र), डॉ. कृतेश मिश्रा, डॉ. अशोक के. जैन, डॉ. लोकेश मराठा, डॉ. साहिल भगत, डॉ. अंजू रस्तोगी, डॉ. संदीप सहगल, डॉ. प्रशांत बेंद्रे, डॉ. योगेश्वर गुप्ता

आईएमए ब्लड बैंक
• सचिव : डॉ. अक्षत त्यागी 
• सदस्य : डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. श्वेता गर्ग, डॉ. मोनिका गर्ग, डॉ. चारू गर्ग, डॉ. आशीष जैन, डॉ. सुनील के. जैन 

आईएमए सीजीपी मेरठ
• निदेशक : डॉ. राजीव प्रकाश 
• सहायक सचिव : डॉ. अप्रैल अग्रवाल 
• सदस्य : डॉ. उमेश के. वर्मा, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. रीता जैन, डॉ. मंजुला लखनपाल, डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. एस. एस. गुगलानी, डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. नीरज गोयल, डॉ. स्नेह लता वर्मा 

आईएमए एएमएस मेरठ चैप्टर
• अध्यक्ष : डॉ. रवि भगत 
• उपाध्यक्ष : डॉ. ए. एस. जग्गी, डॉ. शांति स्वरूप 
• सचिव : डॉ. संदीप के. गर्ग 
• संयुक्त सचिव : डॉ. विशाल अग्रवाल, डॉ. शालिनी गर्ग 
• सदस्य : डॉ. उमंग मिथल, डॉ. अलका गर्ग, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. नेहा मलिक, डॉ. संजय पांडे, डॉ. आशुतोष टंडन, डॉ. अंशू टंडन 

हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया (एचबीआई)
• अध्यक्ष : डॉ. राजीव मित्तल 
• उपाध्यक्ष : डॉ. अनिप रस्तोगी 
• सचिव : डॉ. ध्रुव वशिष्ठ 
• संयुक्त सचिव : डॉ. प्रखर कुमार 
• कार्यकारी सदस्य : डॉ. प्रखर रस्तोगी 
• मेडिको लीगल सलाहकार : डॉ. ऋषि भाटिया 

टास्क फोर्स
• मुख्य समन्वयक : डॉ. आशु मिथल 
• समन्वयक : डॉ. अमित उपाध्याय 

डब्ल्यूडीडब्ल्यू
• अध्यक्ष : डॉ. संगीता गुप्ता 
• उपाध्यक्ष : डॉ. हिमानी अग्रवाल 
• सचिव : डॉ. स्वाति बंसल

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here