Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

"अपने ही घर से निकलते समय पुलिस का पहरा क्यों?" - सपा नेता शैंकी वर्मा ने उठाए सवाल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाजवादी पार्टी के नेता और महानगर अध्यक्ष मेरठ व्यापार मंडल शैंकी वर्मा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में उन्हें उनके ही घर में कैद किया जा रहा है।


वर्मा ने कहा - “मैं कानून का सम्मान करता हूं, लेकिन अपने ही घर से निकलते समय पुलिस का पहरा क्यों है, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए। अधिकारियों के निर्देश हैं तो आदेश दिखाया जाए और स्थिति स्पष्ट की जाए।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संविधान हमें आजादी का अधिकार देता है, फिर इस तरह से घरों में कैद क्यों किया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाते हुए शैंकी वर्मा ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक समाजवादी लोग शांति से नहीं बैठेंगे। अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का उपयोग करते हुए उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा।


उन्होंने कहा, “और जहां-जहां अखिलेश यादव जी का पसीना गिरेगा, वहां समाजवादी के लोग अपना खून बहाने का भी काम करेंगे।” इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here