Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 8, 2026

मंगल पांडेय कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के अभियान 'सेवा संकल्प' के तहत IQAC और मिशन शक्ति समिति द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग से डॉ. विनीता शर्मा और डॉ. इल्मा उपस्थित रहीं। डॉ. विनीता ने छात्राओं को डिप्रेशन के कारण और निदान के बारे में बताया और कहा कि सकारात्मक सोच और सही जीवनशैली मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। डॉ. इल्मा ने कहा कि सही नींद, खानपान और समय पर सही निर्णय मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति नोडल अधिकारी कैप्टन प्रो. लता कुमार ने किया। इस दौरान प्रो. अनुजा गर्ग, प्रो. सुधा रानी सिंह, डॉ. कुमकुम सहित 60 से अधिक छात्राओं और NCC कैडेट्स ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here