नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनस उस्मानी (अनस साजिद उस्मानी) के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी।
इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नासिर सैफी, सक्रिय सदस्य परवेज सैफी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की। दिलशाद चौहान और नासिर सैफी ने कहा कि अनस उस्मानी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूती मिलेगी और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने में तेजी आएगी। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के संकल्प के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी भी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment