Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

इंडियन नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग का भव्य विमोचन, पत्रकार लियाकत मंसूरी को पत्रकारिता सम्मान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। नारी शक्ति को समर्पित विजय भारद्वाज प्रोडक्शन की बहुचर्चित प्रस्तुति इंडियन नारी शक्ति डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कला, समाजसेवा, खेल, धर्म और पत्रकारिता से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

समारोह का मुख्य आकर्षण नारी शक्ति के विभिन्न रूपों को दर्शाता डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग रहा, जिसमें देश की बेटियों के संघर्ष, साहस और सफलता की कहानी को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। विमोचन के साथ ही हॉल तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लियाकत मंसूरी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लियाकत मंसूरी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और वर्तमान में "दैनिक भास्कर" में मेरठ जोन के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।

समारोह में गरिमामयी अतिथियों के रूप में अनिल मित्तल, निवेदिता शर्मा रमेश, संतोष राय, अंतरराष्ट्रीय मैराथन धाविका सुनीता गोदारा, तेजा गुर्जर, स्वामी सच्चिदानंद महाराज, एस. पी. राणा, अरविंद सिंह और निगम पार्षद मनोज गोस्वामी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और इस पहल की सराहना की।

मंच संचालन सुषमा राजपूत ने किया। कार्यक्रम के निर्देशक डॉ. विजय भारद्वाज ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री सॉन्ग का उद्देश्य समाज में नारी के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसे और प्रेरक प्रोजेक्ट लाए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, यह सॉन्ग विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। कार्यक्रम कौशांबी स्थित एक होटल में आयोजित किया गया था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here