Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

गांधी पर एस वी पब्लिक स्कूल में देश को सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया

 


रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम गेसुपुर महमदपुर रोड पर स्थित एस वी पब्लिक स्कूल मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक  चंद्रपाल  ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सादगी के विचारों को याद किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य  रन कुमार  ने कहा गया कि महात्मा गांधी  के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आज भी समाज और राष्ट्र को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं।  उप प्रधानाचार्य  राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने, सत्य बोलने, दूसरों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।


विद्यालय परिवार ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया कि गांधी जी के आदर्शों को केवल विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और संस्कारवान नागरिक ही मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की नींव हैं। इस अवसर पर हेमराज जी, तरुण,  मनीष कुमार, प्रिंस, सोनू,गीता, अंजलि, ललिता, तनु मोनिका,पूजा आदि रहे l

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here