Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

भारतीय योग संस्थान का 60वाँ योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय योग संस्थान का 60वाँ योग दिवस कंकरखेड़ा–सरधना रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रधान श्री रविंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात साधकों द्वारा सूक्ष्म क्रियाओं के माध्यम से योगाभ्यास का प्रारंभ किया गया।


कार्यक्रम में संस्थान के विभिन्न केंद्र प्रमुखों एवं वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा साधकों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ने भारतीय योग संस्थान की स्थापना, उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं समाज में योग के प्रचार-प्रसार में संस्थान की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में अंजू रेहान एवं उनकी टीम द्वारा योग और भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित साधकों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम में जिला मंत्री विपिन चौहान, जिला प्रधान सुनील यादव, क्षेत्रीय प्रधान शंभू दयाल वर्मा, उषा वर्मा, पुष्पा गोदियाल, बृजपाल सिंह, शिवकुमार, सीमा तोमर, विनय सोम,दीपा सेठी, डिंपल, जय भगवान सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा जांगिड़ सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन योग, स्वास्थ्य एवं समाज में सकारात्मक जीवनशैली के संदेश के साथ हुआ। उपस्थित सभी साधकों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here