रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम गड़ीना स्थित बाबा मोहन राम मंदिर पर अश्विन मास की दूज हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरु मंजीत सिंह ने बाबा मोहन राम की पूजा-अर्चना कर, भोग लगाकर और ज्योत प्रज्वलित कर विशाल जागरण का शुभारंभ किया।
इस धार्मिक आयोजन में गड़ीना सहित आसपास के क्षेत्रों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ उठाया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर अपने व परिवार के कल्याण की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर बाबा मोहन राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। विशाल जागरण में गायक नीरज भाटी, दीपक भंडारी, अजीत, आशीष, पप्पू, चंदवीर ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। इस मौके पर आशु शर्मा, सोनू, महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, विजेंद्र भाटी, नरेश गुर्जर, जयवीर, वीरेंद्र शर्मा, जोगिंदर, हिमांशु, राजवीर, दौलत राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment