Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

प्रबंध निदेशक ने उपेड़ा, बीबी नगर और स्याना उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया


नित्य संदेश ब्यूरो 
बुलंदशहर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने अनुरुक्षण माह के तहत उपेड़ा, स्याना और बीबी नगर के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की।

प्रबंध निदेशक ने सबसे पहले 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र उपेड़ा का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल पैनल, स्विच यार्ड के पावर ट्रांसफार्मर और कंट्रोल रूम के एक्सटेंशन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी पावर ट्रांसफार्मर और कंट्रोल पैनल सही अवस्था में मिले। उन्होंने त्योहारों के समय निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने विद्युत वितरण खंड-स्याना के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बीबी नगर का औचक निरीक्षण किया। यहां स्विचयार्ड की स्वच्छता, रख-रखाव, कंट्रोल रूम के 33 केवी फीडर कंट्रोल पैनल और ट्रांसफार्मर प्रोटेक्शन प्रणाली की कार्यशीलता देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। बीबी नगर उपकेंद्र के बेहतरीन रख-रखाव को देखते हुए प्रबंध निदेशक ने निर्देश दिए कि डिस्कॉम के अन्य सभी उपकेंद्रों को भी बीबी नगर की तर्ज पर 'आदर्श बिजलीघर' के रूप में विकसित किया जाए।

उत्कृष्ट रख-रखाव के लिए टीजी-2 से लेकर अधिशासी अभियंता स्तर तक के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एलटी फ्यूज यूनिट बॉक्सों को यथाशीघ्र ट्रांसफार्मरों पर स्थापित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here