Breaking

Your Ads Here

Friday, October 9, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनेगी तनू तोमर

नित्य संदेश ब्यूरो 
रोहटा। वुशु के राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं गांव पूठखास निवासी तनू तोमर अब उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनेंगी। लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर तनू का चयन यूपी पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से हुआ है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस का जॉइनिंग लेटर प्रदान किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव पूठखास निवासी चमन सिंह तोमर की पुत्री तनू तोमर वर्तमान में श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर से बीपीएड द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। खेल के मैदान में उन्होंने वुशु में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। तनू ने इंडिया स्तर पर सिल्वर मेडल हासिल करने के साथ ही सीनियर फेडरेशन कप में भी सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।

वॉरियर फाइट क्लब में किया नियमित अभ्यास
तनू तोमर ने अपनी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए रोड़ा रोड स्थित वॉरियर फाइट क्लब में नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास किया। उनके खेल प्रशिक्षण में क्लब के कोच कपिल कुमार का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन रहा। 

उपलब्धि पर दी बधाई
तनू तोमर के यूपी पुलिस में चयन पर भारतीय वुशू संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तनू की सफलता क्षेत्र के उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो खेल के माध्यम से अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। तनू की उपलब्धि से परिवार और वॉरियर फाइट क्लब के साथ ही मेरठ के खेल जगत में भी खुशी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here