नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। रविवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट बदल ली। दोपहर तक धूप और उमस के बीच सामान्य बना मौसम करीब 2:30 बजे बादलों से घिर गया। आसमान में घने काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया।
इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कुछ इलाकों में हल्की
ओलावृष्टि भी हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान में
गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन यानी 12 से 16 अक्टूबर के
बीच मेरठ में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी
की संभावना है, जबकि बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री
सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment