Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील मवाना में संपन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस


अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियो को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 100 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। 


तहसील मवाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 100 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 08 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया कि उनके प्रार्थना पत्रों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करायी जायेगी। 


इस अवसर पर एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here