Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

एडीजी जोन ने 6वीं वाहिनी पीएसी में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया का किया निरीक्षण


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने डीआईजी मेरठ, एसएसपी मेरठ, कमांडेंट 6वीं वाहिनी पीएसी एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ की 6वीं वाहिनी पीएसी में चल रही उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन ने अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन काउंटर, कंप्यूटर आधारित रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, भर्ती में लगे कर्मचारियों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं, ग्राउंड में अभ्यर्थियों के दौड़ हेतु निर्धारित ट्रैक एवं ट्रैक पर लगे कैमरों तथा प्राथमिक उपचार हेतु स्थापित मेडिकल काउंटर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही एडीजी जोन ने 6वीं वाहिनी पीएसी गेस्टहाउस पर तैनात गार्द कमांडर एवं पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here