Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

मेरठ शहर में 9 से 19 अक्टूबर तक होगा भव्य रामलीला का मंचन



-रामलीला में 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए रहेगी संस्कारशाला रहेगी


मयंक अग्रवाल

नित्य संदेश, मेरठ। श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा (पंजी.) मेरठ शहर के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी (पंजी.) मेरठ शहर द्वारा इस वर्ष भी भव्य रामलीला मंचन-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को राधा गोविंद मंडप पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।


कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता (राधा गोविन्द मण्डप) ने बताया, श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा एवं श्री रामलीला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इस बार रामलीला का मंचन 9 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 7 बजे से जीमखाना मैदान में किया जाएगा, जिसके संयोजक राजन सिंघल रहेंगे। लीला का मंचन दिल्ली की प्रसिद्ध मंडली रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन रोहिणी द्वारा किया जाएगा, जिसके निर्देशक राकेश रत्नाकर और सह-निर्देशक राहुल गुप्ता हैं। इस बार की रामलीला में लाइट और साउंड की शानदार जुगलबंदी दिखेगी। मुंबई के तकनीकी विशेषज्ञ मैदान में रामलीला के मंच, रंगीन रोशनी व साउंड इफेक्ट की व्यवस्था करेंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लंकापति रावण का मंच पर सर्वप्रथम प्रवेश लाइट इफेक्ट के साथ यादगार होगा। श्रीराम विवाह लेजर रिंग में होगा तो रामलीला में 15-20 मिनट का लेजर शो भी दिखाया जाएगा। जिसका प्रयोजन एम एल सी धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है।


नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य

महामंत्री मनोज अग्रवाल और संयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि रामलीला मंचन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने मेरठ की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। संरक्षक आलोक गुप्ता ने बताया कि 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष आकर्षण संस्कारशाला रहेगी। जिसमें बच्चों को राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण आदि की वेशभूषा पहनाकर उनके फोटो बनाएं जाएंगे। साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।


पत्रकार वार्ता में ये रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता में मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, अध्यक्ष मनोज गुप्ता (राधा गोविंद मंडप), महामंत्री मनोज अग्रवाल (खद्दर), कोषाध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल (बबलू), संरक्षक आलोक गुप्ता (गुप्ता क्लासेज), संयोजक राकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी मयंक अग्रवाल, विपुल सिंघल, अमित कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता, संयम सिंघल, राकेश जैन, अनिल वर्मा, अंकुर अग्रवाल, हरि ओम, अर्पित भारद्वाज, टी सी शर्मा, शिवनित महिला समिति से ज्योति गंभीर, गीता प्रजापति, निर्मला लोधी, अर्चना गोयल, संतोष सैनी, हिमानी युवा टोली से मनीष गुप्ता, मोहित जैन, वेदांत मांगलिक, अम्बरीश जिंदल, केशव, ऋषि गुप्ता, लव चौधरी, निखिल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here