रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल, आसिफाबाद में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री राहुल गिरी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने बापू के प्रिय भजनों—"वैष्णव जन तो तेने कहिए" और "रघुपति राघव राजा राम" की अत्यंत सुंदर और सुरीली प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर संगीता,मुस्कान. खुशी, नेहा, दीपाशु, सोनू, अनीता मागो, सुमित, राहुल, वंदना,तनु, अर्चना, अनीता, राजेश्वरी, अक्षि, कोमल तथा प्रवेश कुमार आदि सभी शिक्षको का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment