Breaking

Your Ads Here

Thursday, October 1, 2026

सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के महान आदर्शों को किया नमन


 

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को  डीएम पब्लिक स्कूल, परीक्षितगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर  दोनों महान विभूतियों के चित्र को नमन  किया गया।


इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और सत्य के प्रति दृढ़ता आज भी प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद सिंह  ने लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थे। उनका प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और कृषि क्षेत्र के महत्व को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन विद्यार्थियों को कठिन परिस्थितियों में भी कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से दोनों महापुरुषों के जीवन और उनके विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। और इस अवसर पर स्कूल  का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here