नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। दशहरा मैदान दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाडिया, पिंटू जोशी ने बताया कि आचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक के द्वारा प्रमाणित 20 अक्टूबर को शाम 7 बजे रावण व लंका दहन किया जाएगा। रावण के दसों मुख का निर्माण हो चुका है। अब धड़ व ढाई सौ फीट लंका का निर्माण होगा।
निर्माण कार्य कलाकार मनोज तोमर, अतुल हर्निया, राजेश छैबला, गणेश विजयराय, प्रवीण हड़गांवकर, राकेश वर्मा, विनय हड़गांवकर एवं लालू लाहौरियां आदि कलाकारों द्वारा निर्माण किया जा रहा है।
सलवाडिया ने बताया कि विगत 50 वर्षों से गेरा परिवार के खेमा एजेंसी द्वारा निशुल्क आतिशबाज़ी की जाती है। इस बार भी खेमा एजेंसी द्वारा निशुल्क आतिशबाज़ी रंगा रंग की जावेगी।
सुरेश मिंडा, नारायण सिंह यादव, प्रहलाद शर्मा, जितेंद्र रावरिया, वीरू झंझोट, शंकर चिंतामणि आदि पदाधिकारी भी कार्य में जुटे हैं।


No comments:
Post a Comment