नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। नवरात्र की अष्टमी पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य के नेतृत्व में दुर्गा माता दौड़ प्रारंभ हुई। दौड़ का समापन बुढ़ाना गेट स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में दुर्गा आरती के साथ हुआ।
दौड़ में शिव सैनिकों ने दुर्गा माता की जय, जय भवानी-जय शिवाजी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जय और हिंदू धर्म की जय के नारे लगाए।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि अष्टमी पर इस दौड़ को आठ दिन पूरे हो गए हैं, नवमी पर यह पूर्ण होगी। इसका उद्देश्य देश व धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी जैसे शौर्य, पराक्रम और इच्छाशक्ति की हिंदू समाज में पुनर्स्थापना और हिंदुत्व की जनजागृति है।
दौड़ में कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, विरेन्द्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, नम्रता सिंह, अनामिका, दिव्यांनी, रितिका, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, जसवीर सिंह, विजय पाल, योगेश कौशिक, शिवम, सत्यम, रूप राम राजपूत, अमित भारती, रतन सिंह, प्रेम शंकर, आदेश कुमार, माधव, राजीव कुमार, संजीव गर्ग रेड्डी, प्रदीप कुमार, जोगिंदर कुमार, बोस सिद्धार्थ आदि शिव सैनिक शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment