Breaking

Your Ads Here

Wednesday, October 14, 2026

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजी.) के जिला अध्यक्ष हाजी नदीम सैफी के सौजन्य से समिति के सरपरस्त मरहूम हाजी सईद सैफी की याद में निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।


फेमस प्लाजा बैंक्वेट हॉल, निकट एल-ब्लॉक पुलिस चौकी, हापुड़ रोड पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगे इस कैंप का आयोजन सैफी संघर्ष समिति व शुभकामना हॉस्पिटल के डायरेक्टर अमित मलिक व सह-संयोजक इमरान नासिर द्वारा किया गया। उद्घाटन कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी व राष्ट्रीय महासचिव मौ. सलीम सैफी मौजूद रहे। कैंप में डॉ. समीर वर्मा, डॉ. आमिर सैफी, डॉ. अलीशा, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. जुनेद सिद्दीकी सहित महिला डॉक्टरों के पैनल ने सैकड़ों पुरुष व महिला मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श व दवाइयां वितरित कीं।



इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफी ने कहा कि समिति समाज के साथ-साथ सभी धर्मों में मानवता की सेवा के लिए कार्य करती है, पंजाब बाढ़ आपदा में भी ऐसे कैंप लगाए गए थे। महासचिव ने बताया कि इस तरह के कैंप हर महीने मेरठ के अलग-अलग क्षेत्रों व अन्य जिलों में भी शुरू किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष हाजी नदीम सैफी ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान हाजी फहीमुद्दीन, शाहिद सैफी, कारी अफ्फान, नासिर सैफी, हाजी इरफान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here