Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

रजबन बाजार में 9 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

 


सतीश यादव

नित्य संदेश, मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार के तत्वावधान में शनिवार को श्री राम भवन में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कमेटी के अध्यक्ष राजेश यादव व मुख्य संरक्षक सुधीर रस्तोगी ने बताया कि इस वर्ष 9 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा। 20 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार दशहरे का मुख्य आकर्षण आतिशबाजी का मुकाबला होगा। मेले में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसमें रावण के मुख से अग्नि निकलना मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। वहीं ताड़का वध का दृश्य भी बड़ा मनमोहक होगा, जिसमें 4 फुट की ताड़का मंच पर अपना विकराल रूप धारण कर 20 फुट तक ऊपर उठ जाएगी। इस बार रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा।


इस दौरान केवल कृष्ण शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड शिप्रा रस्तोगी, सतीश यादव, सुनील कनौजिया, श्याम मदन, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, दीपू, मुखी राम मदन, दिनेश चौहान, गंगा शरण, अभिषेक शर्मा, शेर सिंह, अशोक भटनागर, इंदर भाई, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here