Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 3, 2026

बृजेश कुमार सिंह बने एमडीए सचिव, लवी को सहारनपुर भेजा

 


-सिद्धार्थनगर के एसडीएम राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त बनाया


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शासन ने शनिवार को प्रदेश के 23 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) का सचिव बनाया गया है।


तबादला सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत किया गया है। मेरठ के एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह को एमडीए सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर बनाया गया है। लवी त्रिपाठी के स्थान पर सिद्धार्थनगर के एसडीएम राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ तैनात किया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।



पहले भी आया था नाम

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी एडीएम सिटी बृजेश सिंह का नाम तबादला सूची में आया था, लेकिन बाद में उनका तबादला निरस्त हो गया था। उस दौरान अयोध्या से आए अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का एडीएम (वित्त एवं राजस्व) बना दिया गया था।


सेंट्रल मार्केट मामले में हटे थे अर्पित गुप्ता

इससे पहले एमडीए सचिव पद पर तैनात अर्पित गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट में अवैध निर्माणों से जुड़े प्रकरणों की सूची सही तरीके से दाखिल न करने पर 23 सितंबर को हटा दिया गया था। शासन स्तर पर उनकी भूमिका को लेकर नाराजगी जताई गई थी। तभी से एमडीए सचिव का पद खाली चल रहा था, जिस पर अब बृजेश कुमार सिंह की तैनाती की गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here