नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद मेरठ में कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जनपद मेरठ द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रिक्तिपूर्ति एवं प्रशासनिक समायोजन के तहत जारी दो अलग-अलग आदेशों में कुल 26 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश पत्रांक सीए-एसएसपी-15/2026-1175 एवं 1176 दिनांक 09 अक्टूबर 2026 के अनुसार सभी सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए अनुपालन आख्या लौटती डाक से गोपनीय कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करें। प्रतिलिपि अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर/अपराध/यातायात सहित सभी सम्बन्धित शाखा प्रभारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
सदर बाजार थाने में सबसे बड़ा बदलाव
इस फेरबदल में सबसे अहम बदलाव शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले थाना सदर बाजार में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र (पीएनओ 882030733) द्वारा 58 वर्ष की आयु पूर्ण करने के कारण उन्हें प्रशासनिक परम्परा के अनुसार फील्ड से हटाकर सम्मन सैल प्रभारी के पद पर भेजा गया है।
उनके स्थान पर थाना कंकरखेड़ा के हाइवे चौकी पर तैनात तेज-तर्रार उपनिरीक्षक मानवेन्द्र सिंह (पीएनओ 152291035) को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए थानाध्यक्ष सदर बाजार नियुक्त किया गया है। वहीं सदर बाजार में ही निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात निरीक्षक प्रतिभा सिंह (पीएनओ 012761009) को निरीक्षक अपराध थाना भावनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन से फील्ड में भेजे गए कई दरोगा
दूसरे आदेश में 23 अधिकारियों का स्थानांतरण शामिल है, जिसमें लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को फील्ड में चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को साइबर, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केन्द्र जैसे महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों में भेजा गया है।
कावड़ और चुनाव सैल में भी बदलाव
निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को कावड़ सैल से सम्बद्ध चुनाव सैल और निरीक्षक विनोद कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में भेजा गया है।
चौकी प्रभारियों का फेरबदल
• उ0नि0 लाला राम शर्मा को कावड़ सैल से एसओजी थाना सरूरपुर, • उ0नि0 अशोक कुमार को चौकी खड़ौली थाना कंकरखेड़ा से चौकी हाइवे कंकरखेड़ा, • उ0नि0 विपिन कुमार पाण्डेय को चौकी फफूंडा थाना लोहिया नगर से थाना सिविल लाइन, • उ0नि0 विनय कुमार को थाना गंगानगर से प्रभारी चौकी खड़ौली, • उ0नि0 मुन्नेश सिंह को पुलिस लाइन से चौकी सकोती थाना दौराला, • उ0नि0 महाराज सिंह को पुलिस लाइन से चौकी फफूंडा, • उ0नि0 दिलीप सिंह सेंगर को सिविल लाइन से चौकी मण्डी थाना टीपीनगर, • उ0नि0 प्रमोद कुमार को चौकी अम्बेडकर चौक कंकरखेड़ा से एसओजी थाना मेडिकल, • उ0नि0 अजब सिंह को एसओजी मेडिकल से वापस अम्बेडकर चौक, • उ0नि0 आकाश मीणा को सिविल लाइन से चौकी जैदी फार्म नौचंदी, • उ0नि0 पुनीत पाण्डेय को जैदी फार्म से थाना लोहियानगर, • उ0नि0 हिमांशु मलिक को पुलिस लाइन से चौकी इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट, • उ0नि0 योगेश कुमार को थाना परतापुर से चौकी लोटी मुण्डाली भेजा गया है।
महिला पुलिस अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी
मिशन शक्ति अभियान को गति देने के लिए महिला अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं। उ0नि0 लक्ष्मी को महिला हेल्प डेस्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र हस्तिनापुर और उ0नि0 आरती चौधरी को पुलिस लाइन से प्रभारी मिशन शक्ति केन्द्र थाना रेलवे रोड बनाया गया है। इसके साथ ही उ0नि0 दिव्या चौधरी का पूर्व में जारी मिशन शक्ति केन्द्र हस्तिनापुर का स्थानांतरण आदेश निरस्त करते हुए उन्हें महिला हेल्प डेस्क में ही यथावत रखने का आदेश दिया गया है।
साइबर थाने को भी मिला नया प्रभारी
बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए उ0नि0 धर्मवीर सिंह को थाना बहसूमा से हटाकर प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क थाना साइबर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य में उ0नि0 रोहित कुमार को भावनपुर से पुलिस लाइन, उ0नि0 मोहित सक्सैना को किठौर से पुलिस लाइन, उ0नि0 राघव रंजन को परतापुर से झुग्गी झोपड़ी सैल और उ0नि0 जितेन्द्र कुमार को झुग्गी झोपड़ी सैल से थाना परतापुर भेजा गया है।
No comments:
Post a Comment