Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 17, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक अमित अग्रवाल ने बांटे फीस के चेक, अब तक 24.56 लाख से अधिक की मदद



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस के चेक सौंपे। इस पहल का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव में किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके।




विधायक ने बताया कि अपने कार्यकाल में अब तक विभिन्न छात्र-छात्राओं और शैक्षणिक संस्थानों की फीस के लिए कुल 24,56,863 रुपये की सहायता दी गई है। सूची में आर्यन, वैष्णवी, अभिषेक गौर, महिमा सिंह, रोनित राठौर, देवांशु मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, स्कंदिता शर्मा, कार्तिक शर्मा, मिताली, माधव, इशिका सहित कई छात्र शामिल हैं। इसके अलावा महा माई शिक्षा समिति के लिए 1 लाख, प्रेमकिशन सरस्वती शिशु मंदिर के लिए 1 लाख और सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के लिए 20-20 हजार रुपये की सहायता भी दी गई है।




अमित अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है। किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव में नहीं रुकनी चाहिए। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here