Breaking

Your Ads Here

Tuesday, October 13, 2026

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों को मेरठ संघर्ष समिति का समर्थन, 24 अक्टूबर के आंदोलन में साथ देने का एलान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लोहियानगर में पिछले लगभग दो महीनों से युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को मेरठ संघर्ष समिति ने खुला समर्थन दिया है। मंगलवार को धरना स्थल पहुंचे समिति पदाधिकारियों ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर समय खड़े रहने का आश्वासन दिया।

किसानों की मांग है कि करीब 40 वर्ष पूर्व मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत भूमि का बकाया मुआवजा अब तक नहीं मिला है। लंबे समय से चक्कर काटने के बावजूद मुआवजा न मिलने पर किसान लोहियानगर में धरने पर बैठे हैं। इससे पहले लोहियानगर, गंगानगर और वेदव्यासपुरी योजनाओं के प्रभावित किसानों ने मेडा कार्यालय पर हंगामा भी किया था तथा सांसद से मिलकर ज्ञापन सौंपा था।  

धरना स्थल पर मेरठ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर और पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू राम जाटव ने कहा कि किसानों की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है। इस दौरान डॉ. रोहित प्रधान, विपुल त्यागी, गौरव गुज्जर, महकर सिंह, कुलदीप भड़ाना, नितिन भड़ाना, अंकुश डागर समेत कई लोग मौजूद रहे।

इसके बाद धरने पर बैठे किसानों ने मेरठ संघर्ष समिति को अपना समर्थन देते हुए 24 अक्टूबर को मेरठ कमिश्नरी पर आयोजित होने वाले मेरठ बचाओ आंदोलन में साथ आने का एलान किया। गौरतलब है कि मेरठ बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में हुई सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद से सक्रिय है।  

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here