नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पंख हौसलों की उड़ान संस्था के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आज माल रोड स्थित मधु वाटिका, नियर डोगरा मंदिर, मेरठ कैंट में जु-जित्सु खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे जोश एवं खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंख हौसलों की उड़ान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना शर्मा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता का संयोजन मो. शिराज अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर मो. जाहिद, अनमोल पंवार, जॉय रिचर्ड, दीपशिखा राघव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आयोजक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। पंख हौसलों की उड़ान संस्था द्वारा आयोजित खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

No comments:
Post a Comment