Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

आस मोहम्मद इलाही बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में मेरठ जिला संगठन का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।


इसी क्रम में सेक्टर-11, शास्त्री नगर निवासी आस मोहम्मद इलाही को समाजवादी पार्टी मेरठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आस मोहम्मद इलाही नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।


नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष आस मोहम्मद इलाही ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव योगेंद्र जाटव, जिला उपाध्यक्ष अजय अधाना, पुष्पेंद्र कसाना, किसान नेता महबूब सोलाना, जिला सचिव अंकुर त्यागी, मौहम्मद मामून शेख जिला कार्यकारिणी सदस्य सपा, गिरेंद्र प्रधान गुमी, रियाज खान, कपिल भड़ाना, ऋषभ भाटी, नरेंद्र चौधरी, अंकुश पाल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here