Breaking

Your Ads Here

Friday, October 2, 2026

गांधी जयंती पर एनएचएआई ने लगाया हेल्थ कैंप, 63 लोगों का चेकअप



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को काशीपुर-जगतपुर पुट्ठी, उत्तराखंड में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), भारत सरकार के तत्वावधान में एक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।


कैंप में टोल कर्मचारियों, हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप में आंख, शुगर, ब्लड प्रेशर और जनरल चेकअप की सुविधा दी गई, जिसमें कुल 63 लाभार्थियों ने अपना चेकअप कराया। कैंप में डॉक्टर मयंक विश्नोई, एमटी अमितेश, विश्व यू, कुलदीप, अतुल, अरविंद, दीपक और टोल मैनेजर ने पूर्ण सहयोग किया।



एनएचएआई कार्यालय बिजनौर से आए अधिकारी ने 1033 हेल्पलाइन और एम्बुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी। मौके पर मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि टोल पर एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सेवा निःशुल्क उपलब्ध है, जिससे सड़क हादसे में घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here