Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

सिवाया टोल प्लाजा पर एनएचएआई की 1033 एएलएस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनएचएआई की 1033 एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत सिवाया टोल प्लाजा पर नई एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया।


एम्बुलेंस का उद्घाटन जिलाधिकारी वी. के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मेरठ के परियोजना निदेशक साकेत मिश्रा, प्रबंधक (तकनीकी) संदीप कुमार, परियोजना कार्यालय से अंकुल कुमार एवं दीपक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। यह एएलएस एम्बुलेंस एचएलएल द्वारा तैनात की गई है। एम्बुलेंस में गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। इनमें कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, सिरिंज पंप एवं इन्फ्यूजन पंप जैसे अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण शामिल हैं।


इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं एम्बुलेंस में उपलब्ध आपातकालीन सुविधाओं के बारे में एचएलएल के मनोज कुमार, एसपीएम ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एएलएस एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचने से पहले आवश्यक उन्नत जीवन रक्षक चिकित्सा सहायता एवं बेहतर प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर एचएलएल से मनोज कुमार, एसपीएम एवं दीपक, एआरपीओ भी उपस्थित रहे। एचएलएल की टीम द्वारा एम्बुलेंस के संचालन एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। एनएचएआई की 1033 हेल्पलाइन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी दुर्घटना अथवा आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here