Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

हेमंत प्रधान का शक्ति प्रदर्शन, किसान अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब



अनम शेरवानी

नित्य संदेश, मेरठ। कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा सोमवार को मेरठ जनपद के फफूंडा गांव से शुरू होकर लोहिया नगर तक पहुंची। कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ यात्रा में शामिल होकर किसानों के अधिकार और सम्मान की आवाज को बुलंद किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने हेमंत प्रधान के नेतृत्व में मजबूत जनसमर्थन का संदेश दिया।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की किसान अधिकार यात्रा के मेरठ चरण के दौरान किसानों के अधिकार, सम्मान और उनकी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। फफूंडा से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का काफिला विभिन्न मार्गों से होते हुए लोहिया नगर पहुंचा, जहां किसानों के धरना स्थल पर उनकी समस्याओं को सुना गया। यात्रा में कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी मेरठ के अध्यक्ष इंतज़ार अली, शहजाद यूसुफ एवं हाजी इमामुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल रहे।


कांग्रेस नेता हेमंत प्रधान ने कहा कि किसान अधिकार यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि किसानों के हक और सम्मान की आवाज है। किसानों की मेहनत से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है, इसलिए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों की इस लड़ाई में वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़े हैं। हेमंत प्रधान के नेतृत्व में निकले कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बड़े काफिले ने यात्रा के दौरान किसानों के मुद्दों के समर्थन में नारे लगाए। बड़ी संख्या में वाहनों और समर्थकों की मौजूदगी से यात्रा में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी मेरठ के अध्यक्ष इंतज़ार अली ने कहा कि किसान समाज के हर वर्ग के लिए अन्न उपलब्ध कराने का काम करता है। किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना ग्रामीण समाज की आवाज को कमजोर करना है। कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर शासन तक उनकी आवाज उठाती रहेगी।


शहजाद यूसुफ ने कहा कि किसान अधिकार यात्रा के दौरान गांवों और शहर के अलग-अलग हिस्सों में किसानों से संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं को करीब से समझा गया। किसानों की समस्याओं का समाधान केवल आश्वासनों से नहीं बल्कि ठोस कार्रवाई से होना चाहिए। बिजनौर के नूरपुर से आए हाजी इमामुद्दीन अंसारी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जमीन, फसल, रोजगार और सम्मान से जुड़े सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। किसान अधिकार यात्रा किसानों की इन्हीं समस्याओं को सामने लाने का माध्यम है और कांग्रेस उनके साथ मजबूती से खड़ी है। यात्रा के लोहिया नगर पहुंचने पर धरना स्थल पर किसानों की पीड़ा और समस्याओं को सुना गया। इस दौरान विशेष रूप से लोहिया नगर योजना, वेदव्यास पुरी योजना, गंगानगर योजना तथा मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) से जुड़े किसानों एवं प्रभावित लोगों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। नेताओं ने कहा कि विकास योजनाओं के नाम पर प्रभावित किसानों की समस्याओं और उनकी शिकायतों का समाधान होना आवश्यक है।


कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के अधिकार और सम्मान के समर्थन में नारे लगाए तथा किसान हितों की लड़ाई को आगे भी मजबूती से जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेमंत प्रधान, जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष इंतज़ार अली, शहजाद यूसुफ, हाजी इमामुद्दीन अंसारी, बबीता गुर्जर, शाहबाज़, गुलफाम, सुहैल, वसीम अहमद, विशाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं समर्थक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here