Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

एमडीए सभागार में न्यू टीओडी टाउनशिप योजना का प्रजेंटेशन, मंत्री ने 'एकात्म' कॉन्सेप्ट को दी सहमति

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण के सभागार में आज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेन्द्र तोमर की अध्यक्षता में प्रस्तावित न्यू टीओडी टाउनशिप योजना का प्रजेंटेशन कंसलटेंट द्वारा किया गया।


कंसलटेंट ने दो ले-आउट विकल्प प्रस्तुत किए -

1. एकात्म कॉन्सेप्ट - केंद्र में ब्रह्मस्थान, जीवन में एकात्मता पर आधारित।
2. अभ्युदय कॉन्सेप्ट - "प्रगति की एक धुरी, उन्नति के अनेक अवसर" पर आधारित।


मंत्री ने विकल्प एक पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत की आध्यात्मिक सोच, एकाग्रता और योग का प्रतीक है। इसमें ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर और पेडेस्ट्रियनाइजेशन का विशेष ध्यान रखा गया है। बैठक में सांसद प्रतिनिधि, एमडीए उपाध्यक्ष, मुख्य नगर नियोजक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here