Breaking

Your Ads Here

Monday, October 5, 2026

पूर्वांचल पैंथर का स्पोर्ट्स फॉर स्कूल टूर्नामेंट में जीत से आगाज -


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से अंडर 14 जोनल स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत सोमवार से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुई। टूर्नामेंट में पहले दिन उद्घाटन मुकाबला पूर्वांचल पैंथर और संगम सुपर किंग्स के बीच हुआ। इसमें पूर्वांचल पैंथर ने जीत से शुरूआत की।


मैच से पूर्व उद्घाटन डॉ. आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। मेरठ से सभी टीम यहां ऋषभ क्रिकेट एकेडमी से एकत्र होकर जेएमएस पहुंची। पहले मैच में पूर्वांचल पैंथर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। इसमें देवांश ने 50, अर्नव ने 38, सत्यम ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में आरुश, वंश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए संगम सुपर किंग्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आरिश ने 41, आरिब ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में हनमत ने दो, देवांश ने दो विकेट लिए। दूसरे मैच में सरयू स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने सबसे अधिक 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अभय ने दो, सुभान ने दो, सिद्धांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम ने 9 विकेट खोकर 83 रन बनाए और 1 विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें चिराग ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में आनंद ने 4, देव ने दो विकेट लिए। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि मंगलवार को भी टूर्नामेंट में दो लीग मैच होंगे। इस मौके पर धीरज, सलीम, अहमद, अमित चौधरी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here