Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

अधिकारी शिकायतो का गुणवत्तापरक निस्तारण करें सुनिश्चित-जिलाधिकारी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने विभागवार शिकायतों की स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता तथा प्राप्त फीडबैक की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 


जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में है। सभी विभागीय एवं नोडल अधिकारी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा करें तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने विभागीय आईजीआरएस नोडल अधिकारियो के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।


उन्होने अधिकारियो को शिकायतकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त करने तथा मौके पर जाकर शिकायत का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की लापरवाही अथवा शिथिलता के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा0 राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय वर्धन तोमर, डीपीआरओ वीरेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here