Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

सेवानिवृत्त सीएफओ ने छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 


नित्य संदेश ब्यूरो

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के तहसील मार्ग पंचकुइया स्थित श्री बाबूलाल गोयल सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अग्निशमन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) शिवदयाल शर्मा ने छात्र-छात्राओं को अग्निशमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आग की परिभाषा, आवश्यकता, आग के प्रकार और आग बुझाने के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिवदयाल शर्मा ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आग लगने के प्रमुख कारणों तथा आग लगने की स्थिति में सुरक्षित और प्रभावी ढंग से आग बुझाने के उपायों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों के संचालन की जानकारी देते हुए प्रयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया। उन्होंने एलपीजी गैस सिलेंडर पर खाना या चाय बनाते समय आग लगने के संभावित कारणों और ऐसी स्थिति में सुरक्षित तरीके से नियंत्रण पाने के उपायों की भी जानकारी दी। साथ ही फायर स्टेशन सहित विभिन्न आवश्यक आपातकालीन टेलीफोन नंबरों की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल संबंधित सेवा को सूचना देने के लिए जागरूक किया।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार, रामनरेश, कु. श्वेता, कु. शिवानी, मनीष सिंह, प्रवेश कुमार सहित अन्य स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here