Breaking

Your Ads Here

Monday, September 7, 2026

दो अण्डरपास में से एक अण्डरपास बंद... सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास में पानी भराया आवागमन बंद

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। सिंगापुर टाउनशिप का कुछ महीने पूर्व रेलवे विभाग द्वारा नया अंडरपास बनाया गया था इस सीजन की पहली बारिश ने ही अंडरपास की पोल खोल दी।

रेलवे के इंजीनियर और अधिकारी ने किस तरह प्लानिंग करकर यह नया अंडरपास बनाया था जो कि पूरी तरह फेल हो चुका है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं रखी गई है और कोई  रेलवे विभाग का कर्मचारी अधिकारी यहां मौजूद नहीं है।

लोग हो रहे हैं परेशान...  

जिसमें दो पहिया चालक को परेशानी का सामना करना पड रहा है, नया अंडरपास बारिश के पानी से पूरा भर गया पुराना अंडरपास आवागमन के लिए चालू है, ट्रैफिक जाम दोनों तरफ से बड़े वाहन एक दूसरे में गुत्थमगुत्था होकर निकल रहे हैं रेलवे का कोई कर्मचारी वहां मौजूद नहीं है। 

दो पहिया वाहन चालकों ने बारिश के पानी से भरे अंडर पास से निकलने की कोशिश की किंतु उनकी गाड़ी ही पुरी पानी में डूब गई और बंद हो गई और पैदल चलकर गाड़ी निकाल कर अंडरपास पार किया।



No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here