मेरठ। सरधना में एक बच्ची के गलत इलाज का मामला सामने आने पर भारतीय किसान यूनियन (आजाद) ने सीएमओ कार्यालय का घेराव किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नितिन बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे और एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि गलत इलाज से बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह पैरालाइज होने की कगार पर है।
जिलाध्यक्ष मुकुल राणा ने बताया कि पीड़ित परिवार एक महीने से कार्रवाई के लिए चक्कर काट रहा था। सूचना मिलने पर संगठन ने हस्तक्षेप किया। युवा जिलाध्यक्ष दानिश चौहान के अनुसार, धरने के बाद सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरधना स्थित कथित क्लीनिक को सील करा दिया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भेजी है। प्रदेश अध्यक्ष सुशांत राठी ने इसे संगठन की जीत बताते हुए निष्पक्ष जांच और पीड़ित बच्ची को उचित इलाज दिलाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिरोही, प्रदेश सचिव अंशु चौधरी, कार्तिक चौहान, पवन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment