Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

शहीद मंगल पांडे कॉलेज में एनसीसी प्रथम वर्ष के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया संपन्न

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, मेरठ के तत्वावधान में एनसीसी प्रथम वर्ष में नवीन कैडेट्स की एनरोलमेंट प्रक्रिया का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर, सूबेदार मेजर बुरत सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह एवं एनसीसी ऑफिसर कैप्टन प्रो. लता कुमार उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। एनसीसी ऑफिसर कैप्टन प्रो. लता कुमार ने पौधा भेंट कर कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत किया। एनरोलमेंट से पूर्व कर्नल होपेंदर ठाकुर ने एनसीसी में प्रवेश की इच्छुक छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने एनसीसी प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण, करियर के अवसरों और जीवन में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा सभी इच्छुक कैडेट्स का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कर्नल ठाकुर ने महाविद्यालय एनसीसी इकाई की सीनियर कैडेट आंचल रानी को अंडर ऑफिसर की रैंक प्रदान की। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को बधाई देते हुए नवीन कैडेट्स को उत्साहपूर्वक कार्य करने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के अंत में कैप्टन प्रो. लता कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और कैडेट्स को एकता और अनुशासन के माध्यम से नेतृत्व व सेवा भावना विकसित कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। बटालियन से आए हवलदार ए.के. यादव ने शारीरिक दक्षता, विशेषज्ञता और अकादमिक गतिविधियों के आधार पर चयन प्रक्रिया संपादित की, जिसमें नवीन सत्र के लिए 22 कैडेट्स का चयन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में कॉरपोरल तनुषा, कॉरपोरल शालू, लांस कॉरपोरल सामिया, कैडेट दिया, अंजू, तनीषा तथा पुरातन कैडेट आरुषि, पूर्णिमा, गौरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here